फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी की छात्राओं ने कराटे में जीते चार स्वर्ण व दो रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में करवाई गई इंटर कॉलेज कराटे प्रतियोगिता में डीएवी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने पदक जीते हैं। कॉलेज की छात्राओं ने चार स्वर्ण, दो रजत पदक जीत कर कॉलेज व जिले का नाम रोशन किया है। विजेता चारों छात्राओं का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है। छात्राओं का कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्या डॉ. आभा खेत्रपाल व खेल विभाग की प्राध्यापिका सोनू रानी ने स्टॉफ सदस्यों के साथ स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। सोनू रानी ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में इंटर कॉलेज कराटे प्रतियोगिता करवाई गई थी। जिसमें पांच टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा कविता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते दो स्वर्ण पदक जीते हैं। जबकि बीए अंतिम वर्ष की अदिति और बीए द्वितीय वर्ष की ज्योति ने एक एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इसके अलावा बीए अंतिम वर्ष की तन्नु व ज्योति ने रजत पदक जीता है। उन्होंने बताया कि चारों खिलाड़ियों का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आभा खेत्रपाल ने कहा कि कॉलेज की छात्राएं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश व देश के स्तर पर नाम रोशन कर रही हैं। कविता और अदिति राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। प्राध्यापिका सोनू रानी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले खिलाड़ी प्रतिदिन सात से आठ घंटे तक अभ्यास करती थीं। निरंतर अभ्यास व अथक मेहनत के दम पर छात्राओं ने यह नाम कमाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें