संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमेन में आयोजित 48वें युवा महोत्सव में डीएवी गर्ल्स कॉलेज ने फाइन आर्ट में ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज के प्रतिभागियों ने पांच विधाओं में पहला स्थान व छह विधाओं में दूसरा स्थान अर्जित किया।
कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा कि विजेता प्रतिभागियों को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। संगीत विभाग अध्यक्ष डॉ. नीता द्विवेदी, पंजाबी विभाग अध्यक्ष डॉ. गुरशरन कौर व फाइन आर्ट विभाग अध्यक्ष विकास वालिया ओवर ऑल इंचार्ज रहे। संगीत विभाग अध्यक्ष डॉ. नीता द्विवेदी ने बताया कि कॉलेज ने फाइन आर्ट में ओवरऑल ट्रॉफी हासिल की है।
उन्होंने बताया कि कॉलेज की टीम ने फोक सांग जनरल, हिंदी डिबेट विपक्ष, संस्कृत डेक्लामेशन, कोलॉज, रंगोली में पहला स्थान अर्जित किया है।जबकि क्लासिकल वोकल सोलो, लाइट वोकल इंडियन सोलो, फोक सांग हरियाणवी सोलो, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग व कार्टूनिंग में दूसरा स्थान अर्जित किया है।
वहीं हरियाणवी गु्रप सांग सेकिंड कमेंडिड रहा। उन्होंने कहा कि विजेता प्रतिभागियों ने अथक मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। विजेता टीमों के प्रतिभागी इंटर जोनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में इसी तरह प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
पंजाबी गीत गाती छात्रा। संस्थान
पंजाबी गीत गाती छात्रा। संस्थान