फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डीएवी के खिलाड़ियों ने छह पदकों पर जमाया कब्जा

Sun, 01 Nov 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के साथ पदक विजेता ​खिलाड़ी। संस्थान - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। नई दिल्ली में चल रहे डीएवी नेशनल गेम्स में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेल स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते हैं। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के इन खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयुवर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक हासिल किए हैं।
स्कूल के खेल शिक्षक राहुल के मुताबिक अंडर-14 लड़कों की एथलेटिक्स स्पर्धा में तनिष्क शर्मा ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, अंडर-17 लड़कियों की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में महक ने रजत पदक हासिल किया है। जिम्नास्टिक में पार्थ रोहिल्ला का प्रदर्शन सबसे खास रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 लड़कों की इस स्पर्धा में पार्थ ने चार पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने ऑल-अराउंड स्पर्धा और रिंग्स में कांस्य पदक हासिल किया है। वहीं फ्लोर एक्सरसाइज में स्वर्ण और पॉमेल हॉर्स में रजत पदक जीता है। अध्यापिका नेहा वर्मा और होशियार सिंह ने पदक विजेताओं को बधाई दी। खेल शिक्षक राहुल के मुताबिक खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे नियमित अभ्यास, अनुशासन और स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें