फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंत्रा देवी के दर्शन होंगे आसान, बनेगा रोप-वे

Sun, 19 Jan 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपेंद्र कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। धार्मिक आस्था का केंद्र श्री आदिबद्री को पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। आदिब्रदी में मंत्रा देवी मंदिर के दर्शन करना अब श्रद्धालुओं के लिए आसान होगा। केदारनाथ मंदिर से लेकर मंत्रा देवी मंदिर तक पहुंचने के लिए रोप-वे का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। करीब 125 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर सरकार को भेजी गई है।
जिले में शिवालिक की पहाड़ियों पर बसा आदिबद्री क्षेत्र धार्मिक आस्था का केंद्र है। आदिबद्री में सरस्वती नदी का उद्गम स्थल भी है। साथ ही केदारनाथ मंदिर, बद्री नारायण मंदिर और मंत्रा देवी मंदिर भी स्थित है। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, मंत्रादेवी मंदिर तक पहुंचना श्रद्धालुओं के लिए खासा मुश्किल है।
विज्ञापन

माता मंत्रा देवी का मंदिर शिवालिक पर्वत की चोटी पर करीब 1900 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को सोम नदी पार करनी पड़ती है। हालांकि, नदी में अभी इतना पानी नहीं है। नदी में बहते थोड़े पानी व पत्थरों से होते हुए श्रद्धालु जंगली रास्ते से होकर मंदिर में पहुंचते हैं।
विज्ञापन

इसे देखते हुए हरियाणा सरकार ने मंत्रा देवी मंदिर तक श्रद्धालुओं के आसानी तक पहुंचाने का प्लान तैयार किया है। केदारनाथ मंदिर से लेकर मंत्रादेवी मंदिर तक रोप-वे का निर्माण किया जाएगा। पीडब्लूडी के अधिकारियों ने रोप-वे की डीपीआर तैयार की है। इस पूरे प्रोजेक्ट में करीब 125 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान लगाया है। प्रशासन ने डीपीआर को सरकार को भेज दिया है। हरी झंडी मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट पर आगे काम किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें