फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेंगू का खतरा बढ़ा, एक साथ मिले छह नए मरीज

Thu, 31 Oct 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। डेंगू का खतरा कम नहीं हो रहा है। लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। बुधवार को डेंगू के छह नए केस मिले। दो दिनों में डेंगू के 10 केस मिल चुके हैं। इसी के साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 90 हो गई है। शतक पूरा होने से मात्र दस केस पीछे है। गत वर्ष डेंगू के कुल 98 केस मिले थे। वहीं निजी अस्पतालों में भी काफी मरीज दाखिल हैं। निजी लैब भी बुखार व संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों को डेंगू बता रही है। जिससे भी लोगों में दहशत बनी हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग एलाइजा टेस्ट की रिपोर्ट के बाद ही डेंगू को कंफर्म मानता है।
विज्ञापन

डेंगू के जो नए केस मिले हैं उनमें कान्हड़ी खुर्द गांव से 34 वर्षीय युवक, तीर्थ नगर से 12 वर्षीय बच्ची, झंडा चौक जगाधरी से 49 वर्षीय महिला, सरस्वतीनगर से 16 वर्षीय किशोर, सत्संग विहार जगाधरी से 48 वर्षीय व्यक्ति व गुलाब नगर जगाधरी से 45 वर्षीय महिला शामिल है। मौसम में ठंडक आने के बाद डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी हुई है। जहां-जहां नए डेंगू के मरीज मिल रहे हैं वहां फॉगिंग कराई जा रही है। लोगों के घरों में अभी भी डेंगू का लारवा मिल रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 3627 घरों की जांच की। जिसमें 43 घरों में डेंगू का लारवा मिला। इनको नोटिस दिए गए हैं। डेंगू का लारवा फ्रिज, कूलर में भरे गए पानी व गमलों में मिल रहा है। जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीम साफ करा रही है। अब तक लारवा मिलने पर जिले में 7081 नोटिस दिए जा चुके हैं।


इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, शरीर पर पड़ने वाले लाल निशान जो थोड़े समय बाद ठीक होने के बाद दोबारा वापस भी आ जाते हैं। तेज बुखार, बहुत तेज सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी आना और चक्कर महसूस होना। यदि इनमें से कोई भी लक्षण महसूस करते हैं तब तुरंत सलाह के लिए डाॅक्टर के पास जाना चाहिए। इन लक्षणों को हलके में लेना भारी पड़ सकता है। इसके साथ ही अपने आसपास साफ सफाई रखना बेहद जरूरी है। ऐसी जगहों पर जमा पानी में डेंगू का लारवा पनपता है। जिन बर्तनों का लंबे समय तक इस्तेमाल न हो। उनमें पानी बदलते रहना चाहिए। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू का अलग से वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन


लोग एहतियात बरतें: सुशीला सैनी
जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. सुशीला सैनी ने बताया कि डेंगू के मरीजों की संख्या 90 पर पहुंच गई है। आज छह नए केस मिले हैं। लोगों को भी एहतियात दी जा रही है कि वह पूरी बाजू के कपड़े पहने और गमलों, फ्रिज में जमा पानी को साफ करते रहे। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें