फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शनि मंदिर से दानपात्र चोरी

Thu, 31 Oct 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने शहर की शांति कॉलोनी यमुना घाट स्थित शनि मंदिर से दानपात्र चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मंदिर के मुख्य पुजारी अभय द्विवेदी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को वह मंदिर को बंद करके सो गया था। सुबह जब वह मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए उठा तो मंदिर में रखा दानपात्र गायब था। उसने आसपास के लोगों से दानपात्र के बारे पूछताछ की मगर उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने दानपात्र चोरी होने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें