फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल फिल्म होगी टैक्स फ्री : रॉकी मित्तल

Sun, 25 Dec 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
मूवी - फोटो : यमुनानगर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल। कुश्ती पर आधारित फिल्म दंगल को सरकार द्वारा टैक्स फ्री किया जाएगा। इसके लिए फैसला किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश के कलाकारों को प्रतिभा निखारने के लिए जल्द ही लोक संपर्क विभाग की ओर से वर्कशॉप में ट्रेनिंग दी जाएगी। यह जानकारी सीएम की पब्लिसिटी एडवाइजर रॉकी मित्तल ने पत्रकारों से बातचीत में दी।


मित्तल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्त करवाना चाहते हैं। लोक संपर्क विभाग पर भी एक कमेटी का गठन किया जाएगा। जो इसकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखेगी। प्रदेश में लोक संपर्क विभाग की करीब 15 शाखाएं हैं। जिनका मुख्य कार्य सरकार की योजनाओं का प्रचार करना है।
विज्ञापन


ये सभी अलग-अलग तरह से काम कर रहे हैं। उनका प्रयास रहेगा कि इन सभी शाखाओं में आपसी तालमेल हो। तालमेल बैठाने के लिए भी कमेटी का गठन किया जाएगा। सरकार योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। प्रदेश की जनता को इसका सीधा लाभ पहुंचाने के लिए व योजनाओं से अवगत करवाने के लिए लोकसंपर्क विभाग में ऐसे कदम उठाए गए हैं। रॉकी मित्तल ने बताया कि जल्द ही प्रदेश सरकार के स्लोगन जारी किए जाएंगे।

प्रदेश में इस प्रकार लगाई जाएगी वर्कशॉप
पब्लिसिटी एडवाइजर रॉकी मित्तल ने बताया कि 29 व 30 दिसंबर को अंबाला मंडल की कुरुक्षेत्र के मल्टीआर्ट में वर्कशॉप लगाई जाएगी। जिसमें अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व कैथल के जिले शामिल है। इसके बाद 5 व 6 जनवरी को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी के जिले शामिल होगा। इसके बाद 9 व 10 जनवरी को रोहतक में पानीपत, करनाल, सोनीपत, झज्जर जिले शामिल होंगे। इसके बाद गुड़गांव में 11 और 12 जनवरी को वर्कशॉप लगाई जाएगी। इसमें फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ जिला शामिल होगा।

भ्रष्टाचार पर कसेगी नकेल
रॉकी मित्तल ने बताया कि लोक संपर्क विभाग में जो लोग विज्ञापन, कल्चर के नाम पर अनाप-शनाप पैसे खर्च करते हैं। उनके खर्च पर भी सीएम द्वारा बनाई गई कमेटी ध्यान रखेगी। कांग्रेस सरकार में आस्था रखने वाले कई अधिकारी आज भी सरकार की योजनाओं को सही अमलीजामा नहीं पहना रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा में लागू होगी फिल्म पॉलिसी
मित्तल ने बताया कि सीएम ने प्रदेश के कलाकारों के लिए फिल्मी योजना बनाई है। जिसमें हरियाणा के कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए जो निर्देशक प्रोत्साहन देगा, उसे सब्सिडी, टैक्स फ्री किया जाएगा। जल्द दंगल फिल्म को भी टैक्स फ्री कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें