फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: टेबल टेनिस में दक्ष शर्मा बने जिला चैंपियन

Wed, 03 Dec 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दक्ष शर्मा के साथ प्रधानाचार्या ऊषा शर्मा। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। जिलास्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में आठवीं के छात्र दक्ष शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला चैंपियन का खिताब हासिल किया। यह प्रतियोगिता अंडर-11, 15, 17 व 19 आयु वर्ग में जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से करवाई गई।
थापर कॉलोनी स्थित स्वामी विकेकानंद पब्लिक स्कूल में हुई प्रतियोगिता में जिले के कई विद्यालयों के साथ ओपन श्रेणी में करीब 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में एसडी पब्लिक स्कूल जगाधरी के दक्ष ने अंडर-15, 17 व 19 वर्ग में भाग लेकर सभी श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान दक्ष ने 15 वर्षीय वर्ग के फाइनल मुकाबले में लोटस वैली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी को 3-0 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके बाद दक्ष ने अंडर-17 व 19 वर्षीय वर्गों में स्वामी विवेकानंद स्कूल के खिलाड़ियों को 3-0 से पराजित कर ट्रॉफी जीत ली। यही नहीं दक्ष ने ओपन श्रेणी में खिलाड़ी रमन से मुकाबला हुआ। इसमें दक्ष ने शानदार खेल कौशल दिखाया और रोमांचक मुकाबला में 3-2 के अंतर से मैच जीत लिया।
चारों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दक्ष शर्मा को ओवरऑल चैंपियन ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। एसोसिएशन की ओर से दक्ष को ट्रॉफी और 3100 के साथ हर वर्ग में एक हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। इसके बाद अब दक्ष का चयन 15 दिसंबर को होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दक्ष जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। दक्ष की शानदार प्रदर्शन व जीत से स्कूल में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता जीतकर स्कूल लौटने पर दक्ष का शानदार स्वागत किया गया। प्राचार्या उषा शर्मा, उप प्राचार्या पूजा त्रिखा सहित प्रबंधन समिति ने स्वागत कर बधाई दी। प्राचार्या ने कहा कि यह उपलब्धि दक्ष की प्रतिभा, लगन और अनुशासन का परिणाम है। इस दौरान शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने दक्ष को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें