फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका चुनाव की तैयारी शुरू संशोधित होंगी मतदाता सूचियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में राहत मिलते ही राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी हैं। आयोग ने साढ़ौरा नगर पालिका चुनाव से संबधित मतदाता सूची तैयार करने, सूची से संबंधित एतराज सुनने व उनके निपटारे को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। शुक्रवार देर शाम राज्य निर्वाचन आयुक्त दलीप सिंह ने बताया कि नगर निगम अंबाला, पंचकूला और सोनीपत तथा नगर परिषद, रेवाड़ी और नगरपालिका, बास, सिसाई और हिसार के उकलाना, रेवाड़ी के धारूहेड़ा, रोहतक के सांपला, कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद के साथ ही यमुनानगर साढ़ौरा के आम चुनाव जल्द ही करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

यह रहेगी दिनांक कार्यप्रणाली
पहली जनवरी 2020 को अर्हता तिथि मानते हुए वितरण और अपडेटेशन का कार्य 12 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए 27 अक्तूबर को इन ड्राफ्ट मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां तीन नवंबर दोपहर तीन बजे तक स्वीकार की जाएंगी। लेकिन 31 अक्तूबर व पहली नवंबर को आपत्ति व दावा नहीं स्वीकार जाएगा। वहीं संशोधन प्राधिकारी द्वारा इन दावों एवं आपत्तियों का निपटान करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर है। संशोधन प्राधिकारी के आदेशों के विरुद्घ डीसी को अपील करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर है। डीसी द्वारा अपीलों का निपटान 19 नवंबर तक किया जाएगा और वार्ड अनुसार मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 27 नवंबर को किया जाएगा।
ऐसे दर्ज करवाएं मतदाता सूची में नाम
नगर पालिकाओं की मतदाता सूचियों को विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों के आधार पर तैयार किया जाता था और नए मतदाताओं को इनमें जोड़ा जाता था। परंतु आयोग द्वारा हरियाणा नगर निगम चुनाव नियम, 1994 में संशोधन करने के बाद इससे बंद कर दिया गया। संशोधन के अनुसार, अब केवल विधानसभा क्षेत्रों के संबंधित क्षेत्र के मौजूदा मतदाताओं को नगर पालिकाओं के वार्डों में वितरित किया जाएगा। नगर पालिकाओं की मतदाता सूची में कोई नया मतदाता नहीं जोड़ा जाएगा। इसलिये यदि कोई व्यक्ति संबंधित नगरपालिका की मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाना चाहता है, तो उसे पहले अपना नाम संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल करवाना होगा।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के शेड्यूल के अनुसार तैयारी पूरी कर ली है। चार एआरओ को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बीएलओ द्वारा मतदाता सूची तैयार करवाई जाएगी। शेड्यूल के तय समय तिथि के अनुसार सभी कार्य पूर्ण होगा।
विज्ञापन

भारत भूषण, एसडीएम, बिलासपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें