फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर कोरोना पॉजिटिव की गलत सूचना पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कोरोना वायरस के बारे में सोशल मीडिया पर गलत सूचना डालने वालों पर प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक तीन ऐसे मामले हो चुके है, जिनमें लोगों द्वारा फेसबुक या व्हाट्सअप पर गलत सूचना वायरल करने पर पुलिस ने केस दर्ज किए है। ताजा मामला जगाधरी के हुडा सेक्टर 17 का है। जहां पर एक व्यक्ति ने कोरोना पॉजिटिव के दो केस होने की गलत सूचना सोशल मीडिया पर वायरल की। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल 2020 सोमवार को ईएसआई दलबीर सिंह ने थाना शहर जगाधरी में एक लिखित शिकायत दी कि 12 अप्रैल को हुडा सेक्टर 17 निवासी प्रतीक भारद्वाज ने अपनी फेसबुक आईडी प्रतीक भारद्वाज के नाम से एक पोस्ट डाली कि ममीदी से जो दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिनको ईएसआई अस्पताल में रखा हुआ है। अस्पताल से भाग गए हैं। इस गलत सूचना को फैलाने से पूरे शहर में डर व भय का माहौल पैदा हो गया। लोग काफी डर गए। प्रतीक भारद्वाज ने अपनी फेसबुक आईडी से यह गलत सूचना डालकर लोगों में भय पैदा कर दिया। इस पर थाना शहर जगाधरी में प्रतीक भारद्वाज के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 66 आईटी एक्ट व 54 डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत केस दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें