फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफाइंड खरीदने आए चालक के टाटाएस वाहन से 80850 रुपये से भरा बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी से रादौर रोड स्थित फैक्टरी से रिफाइंड लेने आए हुडा सेक्टर 17 निवासी पंकज महाजन के टाटा एस वाहन से 80850 रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया। घटना के समय पंकज अपने वाहन में रिफाइंड लोड करवा रहा था। माल लोड करवाने के बाद जब पंकज चलने लगा तो उसे बैग चोरी होने का पता चला। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी के हुडा सेक्टर 17 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी पंकज महाजन ने बताया कि शनिवार दोपहर को वह रादौर रोड स्थित कन्हैया लाल चंद रिफाइंड फैक्टरी से रिफाइंड लेने गया था। उसने अपना टाटा एस वाहन फैक्टरी के बाहर खड़ा किया और रिफाइंड की खरीदारी करने लगा। उसके पास कुल एक लाख 13 हजार रुपये थे। जिसमें से उसने 32,150 रुपये का रिफाइंड खरीदा और बाकी के 80 हजार 850 रुपये थैले में डालकर वाहन की अगली सीट पर रख दिए। इसके बाद वह अपने वाहन में माल लोड करवाने लगा। माल लोड करवाने के बाद जब वह अपने वाहन में बैठा तो उसने देखा कि उसका रुपयों से भरा थैला गायब है। उसने फैक्टरी संचालक व आसपास के लोगों से अपने रुपये से भरे थैले के बारे में पूछा, लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। लॉकडाउन के चलते आसपास की दुकानें बंद थी, जिस कारण वह सीसीटीवी फुटेज नहीं देख पाए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें