फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: झगड़ा रोकने आए व्यक्ति की हथेली काटी

Thu, 11 Dec 2025 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। मुंडा खेड़ा गांव में नशे का सामान खरीदने आए कुछ युवकों ने चाकू से एक व्यक्ति की हथेली काट दी। घायल को अस्पताल लाया गया, जहां उसे हथेली पर 16 टांके आए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूछताछ की। घायल की पहचान 46 वर्षीय धर्मबीर निवासी मुंडा खेड़ा के रूप में हुई है और वह मजदूरी करता है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धर्मवीर ने बताया कि उनकी गली एक महिला लंबे समय से नशा बेचने का काम करती है, जिस बारे वह पहले भी कई बार शिकायतें दे चुके हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार की रात करीब 11 बजे चार पांच युवक महिला के घर नशा लेने के लिए आए हुए थे। इस दौरान उन लोगों की आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई, जोकि बाद में लड़ाई झगड़े में बदल गई। सभी युवक लड़ते हुए घर से बाहर गली में आ गए। इस दौरान पड़ोस का ही एक युवक शुभम अपने घर से बाहर आया, तो आरोपियों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पड़ोस की ही एक युवती बाहर आई थी, जिसके साथ आरोपियों ने छेड़खानी की। इतने में शोर ज्यादा मचने लगा तो वह भी तुरंत अपने घर से बाहर आया। ऐसे में वह शुभम व उक्त युवती को आरोपियों से छुड़ाने के लिए आगे बढ़ा, तो उन्होंने उसकी भी पिटाई कर दी। इतने में एक युवक चाकू लेकर वहां पहुंचा और उसके पेट में मारने का प्रयास करने लगा। बचाव के लिए उसने अपने हाथ से चाकू का अगला हिस्सा पकड़ लिया। आरोपी ने इतने में चाकू को तेजी से पीछे खींचा, जिससे उसकी हथेली बुरी तरह से कट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें