फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा प्रतिभागियों जज्बा, बैंड की ताल पर हुई कदमों की चाल

विज्ञापन
विज्ञापन
73वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में सोमवार को जगाधरी की अनाज मंडी मंडी में फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस दौरान डीसी पार्थ गुप्ता ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस रिहर्सल में जहां प्रतिभागियों ने प्रस्तुति देकर अपना जज्बा दिखाया वहीं बैंड की ताल पर कदमों की चाल भी हुई। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि 26 जनवरी को प्रात: 10 बजे पुलिस लाइन जगाधरी में हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे।
विज्ञापन

इससे पूर्व स्पीकर शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन करेंगे। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड का नेतृत्व डीएसपी रवि कुंडिया करेंगे व परेड में पुरुष पुलिस व महिला पुलिस एवं गृह रक्षी दल टुकड़ी, एनसीसी लड़के व लड़कियों की टुकड़ियां, स्काउट टुकड़ी, गाइड टुकड़ी, प्रजातंत्र के प्रहरी टुकड़ी व बैंड टुकड़ी द्वारा शानदार मार्चपास्ट किया जाएगा।
समारोह में मार्च पास्ट के दौरान गुर्जर कन्या विद्या मंदिर देवधर की छात्राओं द्वारा बैंड पर देश भक्ति की मधुर धुन बजाई जाएगी। जिला के स्वतंत्रता सेनानियों व युद्ध वीरांगनाओं को प्रशासन के अधिकारियों द्वारा उनके घर द्वार पर ही सम्मानित किया जाएगा। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी के विद्यार्थियों द्वारा योगा कार्यक्रम सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

समारोह में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत व राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सब्जी मंडी यमुनानगर की छात्राओं द्वारा गिद्दा नृत्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा हरियाणवीं नृत्य की प्रस्तति दी जाएगी। फुल ड्रैस रिहर्सल के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, जगाधरी के एसडीएम सुशील कुमार, डीएसपी सुभाष चंद्र, उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान, जन स्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रकी विभाग के कार्यकारी अभियंता सुमित गर्ग, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी देवेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सोमवार को राजकीय संस्कृति आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में फाइनल रिहर्सल की गई। जिसका अवलोकन बिलासपुर की तहसीलदार चेतना चौधरी ने किया। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल तिरंगा फहराएंगे व मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस दौरान कोविड-19 के बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों को ध्यान में रखा जाएगा। वहीं फुल ड्रेस रिहर्सल में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर छछरौली के तहसीलदार तरुण सहोता, बीडीपीओ बिलासपुर बलराम गुप्ता, बीईओ अख्तर अली, बिजली निगम के जेई हरी ओम कश्यप, एसईपीओ साढौरा राजेश काम्बोज, शिक्षा विभाग से सत्यवान शर्मा व दिलदार सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें