कार्यक्रम के दौरान मौैजूद प्रतिभागी व अन्य। आयोजक
छछरौली। राजकीय महाविद्यालय में दिवाली मेले का आयोजन प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा की देखरेख में किया गया। मुख्यातिथि व्यासपुर के राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सर्वजीत कौर व विशिष्ट अतिथि अहड़वाला के राजकीय महाविद्यालय के प्रो. डॉ. रमेश कुमार रहे। छात्रा-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। प्रो. डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए क्योंकि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों का अपने संस्कृति से जुड़ाव निश्चित होता है। उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. रुचिका वधवा तथा महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रो. सीमा ने विद्यार्थियों को मेले में सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। संवाद