गांव महरमपुर में खेड़ा बाबा की आरती करते श्रद्धालु। आयोजक
यमुनानगर। गांव महरमपुर में हर वर्ष की भांति बाबा खेड़ा जी महाराज की जग का आयोजन रविवार को किया गया। ढोल और बाजे के साथ हुए धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर हवन में आहुतियां डालीं और गांव की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इस मौके पर अशोक कुमार, राजीव कुमार, जतिंद्र कुमार, चांद राम, बलदेव कुमार, सही राम, जसमेर सिंह, राम कर्ण, मामचंद कंसापुर, जगदीश महरमपुर और गुरदयाल सिंह नंबरदार समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद