फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजते रहे जयकारे

Fri, 29 Aug 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गणपति बप्पा की आरती करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। गणपति महोत्सव का वीरवार को दूसरा दिन रहा। इस दौरान पूजन पंडालों व मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पंडालों व मंदिरों में पहुंचकर विघ्नहर्ता की प्रतिमा के सम्मुख शीश झुकाया और पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि मांगी। इस दौरान शहर के तमाम पंडालों में सुबह से देर शाम तक माथा टेकने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा है।
आजाद नगर गली नंबर-13 में लगे पंडाल में दर्शन करने आए आयुष, राजन, राजकुमार, रजनी, सुनीता, प्रिंस मीनाक्षी ने बताया कि वे हर साल महोत्सव में शामिल होते हैं। इन दस दिन उनके घर बिना प्याज, लहसुन का भोजन बनता है। परिवार के सदस्य बाहर भी ऐसा भोजन नहीं ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने घर में भी गणपति जी को आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि भगवान गणपति की पूजा से भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। इन दस दिन भगवान गणेश पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं। वे घर-घर पहुंचकर भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। भगवान गणेश भक्तों के कष्ट व विघ्न हर कर अपने साथ ले जाते हैं।
वहीं महोत्सव को लेकर बाजारों में भी खूब रौनक है। इस दौरान सबसे ज्यादा भीड़ खान-पान की दुकानों पर देखने को मिल रही है।
वहीं, भीड़ के साथ सड़कों पर जाम की स्थिति भी बन रही है। जिससे निपटने के लिए तमाम स्थानों व चौराहों पर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें