फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कालेश्वर मठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 29 Aug 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। सावन के महीने में भगवान शिव पृथ्वी पर अवतरित होकर अपनी ससुराल गए थे। कहते हैं कि हर वर्ष इसी माह में महादेव अपने ससुराल जाते हैं। इसीलिए शिव शंभु की कृपा प्राप्त करने के लिए यह सुनहरा अवसर होता है और तब से सावन का महीना अति महत्वपूर्ण माना जाता है।
सावन के आखिरी सोमवार को कालेश्वर महादेव मठ कलेसर में श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा रहा। सावन का महीना 31 अगस्त यानी मंगलवार को समाप्त हो रहा है। आज के दिन सोम प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। जिस कारण इस साल सावन के आखिरी सोमवार का महत्व काफी बढ़ गया। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस शुभ संयोग में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से विशेष फलों की प्रताप व सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है।
विज्ञापन

कालेश्वर महादेव मठ कलेसर के महंत श्री शांतानंद महाराज ने बताया कि मान्यता है कि सावन के आखिरी सोमवार को भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और उपायों से जीवन की हर मुश्किल दूर होती है। वहीं सुख समृद्धि भी मिलती है। पूजा अर्चना कर श्रद्धालु सावन के आखिरी सोमवार को महादेव को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा करते हैं। वैसे तो सभी दिन पवित्र होते हैं, लेकिन सावन के महीने का खास महत्व बताया गया है।
सावन के महीने में शिव पृथ्वी पर अवतरित होकर अपनी ससुराल गए थे। श्रद्धालु सावन के पवित्र महीने में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं व अपनी आस्था के अनुसार व्रत भी रखते हैं। सावन में आखिरी सोमवार को बेहद ही शुभ संयोग माना जाता है। इस खास दिन पर शिवलिंग पर मात्र जल अर्पित करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस दिन मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद व बेलपत्र जरूर अर्पित करें।
शांतानंद महाराज ने बताया कि आखिरी सोमवार को जल में केसर मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करने से विवाह में देरी या वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। सावन मास में शिव मंत्रों का जाप करें। इससे जीवन की हर बाधाएं दूर होगी और हर क्षेत्र में सफलता भी मिलेगी है।
विज्ञापन


रामबाण है सोमवार का व्रत
शांतानंद महाराज ने बताया कि सावन के महीने में सोमवार के दिन व्रत रखकर आप अपने शरीर को साफ कर सकते हैं। व्रत रखने से बॉडी में इंसुलिन की कार्य क्षमता बेहतर होती है और ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा भी नियंत्रित रहती है। ऐसे में अगर आप सावन के सोमवार को व्रत रखते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है व अन्य बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें