फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्टेशन पर बढ़ी भीड़, पहुंचा स्वैट कमांडो का दस्ता

Wed, 13 Nov 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। तीर्थराज श्री कपालमोचन मेले का आगाज होते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही रेलवे पुलिस भी सुरक्षा के मद्देनजर हो गई है। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंधन किए गए हैं। संदिग्ध लोगों की तलाशी ली जा रही है।
मेला शुरू होने के साथ ही पंजाब, जम्मूतवी से आने वाली गाड़ियों में भीड़ बढ़ गई है। इन क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु हर साल कपालमोचन मेले में आते हैं। पांच दिवसीय इस मेले में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में आपराधिक और असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं।
विज्ञापन

इस फर मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके लिए जीआरपी मुख्यालय अंबाला से 10 सदस्यीय स्वैट कमांडो का विशेष दस्ता यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पहुंचा। यहां दस्ते ने थाना पुलिस के साथ मिलकर स्टेशन परिसर में चेकिंग की।
थाना जीआरपी प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आरपीएफ के साथ मिलकर जीआरपी कर्मचारी 24 घंटे प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कपालमोचन धार्मिक मेला है। जिसमें लोगों की गहरी आस्था है।
विज्ञापन

ऐसे में जहर खुरान गिरोह श्रद्धालुओं की आस्था को अपना निशाना बनाते हैं। बदमाश प्रसाद बता कर श्रद्धालुओं को नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम देते हैं। इसके लिए साधारण कपड़ों में पुलिस कर्मचारी यात्री बनकर श्रद्धालुओं के बीच स्टेशन पर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें