फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों का उत्साह ट्रेनों में भीड़, घर जाने के लिए लोगों में मारामारी

विज्ञापन
ट्रेन में न चढ़ पाने के कारण स्टेशन के बाहर दूसरी गाड़ी का इंतजार करते यात्री। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
फोटो:- 37, 38
विज्ञापन

ट्रेनों में भीड़, घर जाने के लिए लोगों में मारामारी
किसी ट्रेन में नहीं इन दिनों सीट, जनरल में पैर रखने तक की नहीं जगह, रात से हो जाती है सुबह, लेकिन ट्रेनों में नहीं पाते हैं लोग चढ़
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दिवाली व छठ पर्व पर घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ना लोगों के लिए आफत हो गया है। लोग ट्रेन पकड़ने स्टेशन तो पहुंच रहे हैं, लेकिन भारी भीड़ के कारण ट्रेनों में चढ़ नहीं पा रहे हैं। आरक्षण बोगियों में सीट के लिए पहले से ही मारामारी चल रही है, लेकिन किसी ट्रेन में सीट नहीं मिल रही है। हालत ऐसी है कि पूर्वोत्तर भारत की ओर जाने वाली सभी गाड़ियों में लंबी वेटिंग और नो रूम स्टेटस है। ऐसे में त्योहार पर घर जाने के लिए लोग सामान्य बोगी में सफर करने को मजबूर हो गए हैं, लेकिन इन बोगियों में चढ़ना उनके लिए आफत हो गया है। लोग ट्रेन पकड़ने स्टेशन आते हैं, लेकिन भीड़ के कारण बोगी में चढ़ नहीं पाते हैं। रात से सुबह हो जाती है, लेकिन भीड़ के कारण वे ट्रेन नहीं पकड़ पाते हैं। इसके चलते दिन रात स्टेशन पर लोगों ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। एक के बाद एक लोगों की ट्रेन छूट रही है और वे अगली गाड़ी की प्रतीक्षा में घंटों स्टेशन पर रुकने को मजबूर हो रहे हैं। बता दें कि इस बार रेलवे की ओर से इस रूट पर मात्र दो ही अतिरिक्त गाड़ियां चलाई गई हैं। जबकि यहां पर हर साल त्योहारों पर घर जाने वालों की संख्या 50 हजार से ज्यादा होती है।
--------------------------
इन गाड़ियों में यह हालात
अमृतसर से हावड़ा जाने वाली 13006 हावड़ा मेल में दिवाली तक नो रूम स्टेटस है। मात्र तीन वहीं छठ के दौरान वेटिंग 350 के हो गई है। जबकि एसी में भी वेटिंग 150 के पार है और 25 अक्तूबर के बाद वेटिंग भी नहीं मिल पा रही है। इसी तरह अमृतसर से जयनगर जाने वाली 14674 शहीद एक्सप्रेस में वेटिंग 300 के पार है। यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन जाती है। फिरोजपुर से चलकर धनबाद जाने वाली 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस में छठ तक सीट नहीं है। वेटिंग 400 के पार पहुंच चुकी है। दिवाली व छठ के आसपास वेटिंग भी नहीं है। जम्मूतवी से चलकर कोलकाता जाने वाली 13151 जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस में वेटिंग 400 के पार चली गई है। जबकि दिवाली के आसपास वेटिंग भी खत्म हो चुकी है। इसी तरह चंडीगढ़ से चलकर लखनऊ जाने वाली 12232 सुपरफास्ट एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सामान्य बोगी में नहीं पैर रखने की जगह
ट्रेनों में आरक्षण न मिल पाने के कारण लोग सामान्य बोगी में चढ़ने को मजबूर हैं, लेकिन किसी भी गाड़ी की इन बोगियों में पैर रखने की जगह तक नहीं है। हालात ऐसे हैं कि लोग खिड़की पर खड़े होकर सफर करने को मजबूर हो गए हैं। यहां फैक्टरियों में काम करने वाले लक्ष्मण प्रसाद, रामदीया, गज्जू, भोलानाथ ने बताया कि वे कटिहार जाना चाहते हैं। किसी ट्रेन में न सीट और न ही वेटिंग मिल रही है। वे दो दिन से ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पर आ रहे हैं, लेकिन जरनल में भारी भीड़ के कारण चढ़ नहीं पाते हैं। इसी तरह अन्य लोग भी स्टेशन पहुंच रहे हैं, लेकिन ट्रेनों में चढ़ नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें