फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर टंकी से पानी निकाल रही महिला हाइटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसी, घर में खेल रही बच्ची की करंट से मौत

विज्ञापन
विकास नगर में हाइटेंशन तार से करंट आने से जली घर की फिटिंग। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की विकास नगर कॉलोनी में एक महिला हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला झुलस गई। इस दौरान पूरे घर में करंट आ गया। जिससे घर में ही जमीन पर खेल रही पांच माह की बच्ची काव्या भी करंट की चपेट में आकर झुलसने से मौत हो गई। वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांधी नगर थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि पीजीआई से शाम को बच्ची की मौत होने की सूचना मिली है। 90 प्रतिशत झुलसी होने के कारण महिला की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।
विकास नगर कॉलोनी निवासी संजीव के मकान की छत से करीब डेढ़ फीट की दूरी पर हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। सुबह उसकी पत्नी लवली छत पर रखी पानी की टंकी को साफ करने गई थी। वह बाल्टी से टंकी का पानी निकाल कर घर के साथ लगते खाली प्लॉट में डाल रही थी। तभी पानी हाइटेंशन लाइन पर गिर गया और बाल्टी भी तार से टकरा गई। इससे अचानक शार्ट सर्किट हुआ और वह करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई। शार्ट सर्किट होने से उसके सारे घर में करंट आ गया। करंट से घर की अंडरग्राउंड की हुई बिजली की फिटिंग भी जल गई। हादसे की सूचना पाते ही पड़ोस में रहने वाले लोग वहां एकत्रित हो गए। वह घर की छत पर गए और बुरी तरह से झुलसी लवली को नीचे उतारा और अस्पताल में लेकर गए। गंभीर हालत में उसे पपीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बच्ची पर बाद में गई लोगों की नजर
जब लोगों को पता चला कि छत पर लवली हाइटेंशन तार की चपेट में आ गई है तो लोग सावधानी बरतते हुए छत पर गए। काफी देर तक तो लोग करंट के डर से घर की छत पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। जब उन्होंने देखा कि लवली अब तार की चपेट में नहीं है तो वह छत पर गए। उसे नीचे उतारने के बाद उनकी नजर जमीन पर पड़ी पांच वर्षीय काव्या पर पड़ी। वह भी झुलसी हुई थी। लोग दोनों को अस्पताल में लेकर गए। जहां पर उपचार के दौरान शाम को काव्या की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें