संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कोर्ट परिसर में सोमवार को फिर से कार्य करवाने वाले लोगों की भीड़ जुटी। लोगों ने वकीलों के चैंबरों के पास बैठ कर अपने-अपने कार्य करवाए। यह सिलसिला दिनभर चलता रहा। जिन लोगों को तारीख मिली थी वे वादकारियों ने वहां पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
दरअसल, सिरसा में एक वकील के खिलाफ पुलिस की ओर से झूठा मुकदमा दर्ज करने के विरोध में शुक्रवार को वकीलों ने काम बंद कर दिया था। तब वकील रोजाना की तरह आए थे जरूर, परंतु कार्य बंद रखा था। ऐसे में अदालत में अपने-अपने कार्यों के लिए आए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
बता दें बार परिसर में तीन ब्लॉक बने हैं। जिनमें 384 चैंबर्स बने हैं वहीं करीब 220 वकील हैं। जिनमें एक हजार के करीब प्रेक्टिस में है, ऐसे में करीब 1500 वकील सदस्य हैं। बता दें जिला बार एसोसिएशन जिले के अधिवक्ताओं का एक संगठन है। जोकि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने, कानूनी पेशे को बढ़ावा देने और न्यायपालिका के साथ सहयोग करने का काम करती है।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विक्रांत चौहान का कहना है सिरसा वाले मामले को लेकर शुक्रवार को वकीलों ने कामकाज बंद कर था, लेकिन सोमवार को दोबारा वकील अपने कार्यों पर पहुंचे। लेकिन पुलिस की ज्यादती आम लोगों के साथ-साथ वकीलों पर लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में बिना जांच किए किसी के खिलाफ भी झूठी एफआईआर दर्ज कर देती है।