फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धोखे से कराया फसल का पंजीकरण, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खजूरी गांव के किसान की फसल का रजिस्ट्रेशन किसी और व्यक्ति ने अपने नाम से करवा लिया। मामले की शिकायत किसान ने पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे अपनी फसल का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन कराना था। ऐसा कराते समय पता चला कि उसकी जमीन पर खड़ी फसल का रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर किसी और व्यक्ति ने अपने नाम करवा लिया है। उसने मोबाइल नंबर निकाल उक्त व्यक्ति को फोन कर पूछा। आरोप है कि फोन पर व्यक्ति ने उससे बात करते हुए अभद्र भाषा इस्तेमाल की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें