फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राजमार्ग पर खड़े ट्रक दे रहे ट्रैफिक जाम दर्द

Tue, 07 Nov 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना पेराई और धुंध के मौसम में राज्य राजमार्ग सहारनपुर-कुरुक्षेत्र पर पुराना हमीदा समीप सैकड़ों ट्रक खड़े हैं, जो यहां से निकलने वाले कई राज्यों के वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम का दर्द रहे हैं। साथ ही सड़क हादसों का कारण भी बन सकते हैं। नगर निगम व यातायात पुलिस हालात को नजरअंदाज कर रहे हैं। वहीं ट्रांसपोर्ट नगर की योजना एक दशक से कागजों में अटकी है।
विज्ञापन

जिले के मास्टर प्लान-2041 में पांजूपुर के 250 हेक्टेयर में ट्रांसपोर्ट नगर प्रस्तावित है। अन्य स्थानोें पर भी जगह तलाशी जा रही है। अफसरों की मानें तो मानकपुर लक्कड़ मंडी के आसपास भी जमीन देखी जा रही है। ट्रांसपोर्ट नगर की योजना का एक दशक से धरातल पर काम नहीं हो पाया है। हजारों ट्रक हाईवे व अन्य कई सड़कों के किनारे खड़े हैं। यहीं पर मरम्मत भी होती है।
इससे जिले के अलावा आसपास के राज्यों से आने-जाने वाले वाहन चालक को हाईवे से निकलने में काफी परेशानी होती है। सबसे खराब स्थिति स्टेट हाईवे सहारनपुर-कुरुक्षेत्र मार्ग पर पुराना हमीदा समीप है। यहां पर दो किमी. तक आधे मार्ग पर ट्रक खड़े हैं और शेष हिस्से में गड्ढों की भरमार है।
विज्ञापन


पुराना हमीदा निवासी दीक्षित शर्मा, यश खत्री ने कहा कि सहारनपुर-कुरुक्षेत्र हाईवे पर पुराना हमीदा समीप सड़क के दोनों ओर आधे हिस्से में खड़े ट्रकों से ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है। इससे हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के वाहन चालकों को परेशानी होती है। अब यहां बनी शुगर मिल में गन्ना पेराई शुरू हो गई है, वहीं धुंध का मौसम भी दस्तक दे रहा है, जिसमें यह ट्रक हादसे की वजह बन सकते हैं।

ट्रांसपोर्ट नगर की योजना पर काम चल रहा है। जल्द ही धरातल पर भी इसका काम दिखेका। इसे लेकर संबंधित विभाग की ओर से कार्यवाही की जा रही है। - मदन चौहान, मेयर, यमुनानगर जगाधरी नगर निगम।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें