फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर लगाया अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप

Sat, 20 Aug 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rape victim - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बुड़िया क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और सास, दो ननदों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 26 नवंबर 2011 को हुई थी। शादी के बाद से उसका पति, सास और दो ननद उसके साथ छोटी-छोटी बात पर मारपीट करने लगे। आरोप है कि इस दौरान उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। जब उसने अपनी सास को इस बारे में बताया तो उन्होंने भी उसके पति का सहयोग किया और उसके साथ मारपीट की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना महिला पुलिस थाने में दी।
विज्ञापन


पुलिस ने पति के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाने और सास तथा दो ननद के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें