फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के अवशेष जलाने पर पांच माह बाद हुआ मामला दर्ज

Wed, 24 Aug 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जलकर राख खेत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छप्पर क्षेत्र के गांव फरीदपुर में करीब पांच माह पहले गेहूं के अवशेष जलाने पर किसान के खिलाफ अब केस दर्ज किया गया है। अवशेष जलाने के दौरान पड़ोसी किसान के खेत में खड़े पेड़ पौधे भी जल गए थे। पुलिस ने पड़ोसी किसान की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


फरीदपुर निवासी सर्बजीत सिंह ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सलेमपुर निवासी महिंद्र सिंह के खेत उसके खेतों के नजदीक लगते हैं। आरोप है कि 28 अप्रैल को महिंद्र सिंह ने गेहूं की फसल काटने के बाद बचे हुए अवशेषों मेूं आग लगा दी। हालांकि सरकार द्वारा गेहूं और धान के अवशेष जलाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

बावजूद इसके उक्त किसान ने गेहूं के अवशेष जलाए। अवशेष जलाने के दौरान उसके खेत के नजदीक लगते उनके खेतों में लगे पेड़ पौधे भी जल गए। जिससे उसके काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने इस बारे में महिंद्र सिंह का समझाया। लेकिन वह नहीं माना। उसने परेशान होकर छप्पर पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद करीब पांच माह बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें