फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल शॉप में घुसकर रॉड से हमला

Tue, 15 Nov 2016 12:41 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना स्थित मेडिकल शॉप में घुसकर कुछ युवकों ने शॉप संचालक पर रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने इस दौरान दुकान में जमकर तोड़फ़ोड़ की। हमले में शॉप संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन



गांव अलाहर निवासी सरदारा राम ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भतीजे शुभम ने कस्बे में मेडिकल की दुकान की हुई है। रविवार को वह प्रतिदिन की तरह दुकान पर गया था। साढे़ नौ बजे वह दुकान पर काम कर रहा था तो अजय कुमार व संजय कुमार नाम के दो युवक उनकी दुकान में घुस गए। इस दौरान आरोपियों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान आरोपियों ने उसके भतीजे शुभम पर रॉड से हमला कर दिया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य दुकानदार मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसके भतीजे को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

युवक पर तलवारों से हमला कर किया घायल
बिलासपुर। माता कालोनी बिलासपुर निवासी गुलजार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने लड़के विक्रम सिंह के साथ कपाल मोचन मेले में गया था। इस दौरान मेले में उसके लड़के विक्रम का कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोपियों ने उसके लड़के पर तलवारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें