फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने खुले पैसे नहीं दिए तो युवक ने की खुदकुशी

Tue, 15 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
suicide - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 पिता से खुले पैसे की मांग कर रहे युवक ने पिता के इनकार करने पर फंदा लगाकर जान दे दी। 500 और 1000 के पुराने नोट बंद हो जाने के बाद युवक के पास खुले पैसे खत्म हो गए थे और उसने पिता से 500 रुपये के खुले मांगे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को यूपी के बदायूं जिले के कोरी मनकपुर निवासी अनिल (22) का शव रिसालू रोड पर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह यहां एक फैक्ट्री में काम करता था। अनिल के भाई सुनील ने बताया कि अनिल दो साल से यहां सेक्टर-29 पार्ट टू स्थित फैक्ट्री में काम कर रहा था। वह फैक्ट्री में ही रहता था।


शनिवार को उनके पिता त्रिवेणी अनिल के पास आए थे। रविवार को अनिल ने पिता से 500 रुपये के खुले देने को कहा था। इससे पहले भी पिता उसको 300 रुपये दे चुके थे। पिता ने अनिल से कहा कि उसके पास अब खुले पैसे नहीं हैं। इससे नाराज होकर अनिल रविवार शाम को घर से चला गया।
विज्ञापन


उन्होंने देर रात तक अनिल को तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार सुबह उन्हें अनिल का शव रिसालू रोड पर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसएचओ जसपाल सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन



एसएचओ के अनुसार परिवार वालों की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें