शहर के पॉश क्षेत्र हुडा सेक्टर-18 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का गुरुवार को पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा जिससे आरोपियों का 500 रुपये में सौदा हो गया। फर्जी ग्राहक का ईशारा मिलते ही पुलिस कार्रवाई करते हुए मकान पर छापेमारी कर तीन महिलाओं व एक युवती को धर-दबोचा। पुलिस ने चारो के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को सूचना मिली थी कि हुडा सेक्टर-18 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर थाना शहर जगाधरी प्रभारी सुनील कुमार सहित टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले फर्जी ग्राहक की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में तीन महिलाएं व एक युवती है। सभी स्थानीय निवासी बताए गए हैं। सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला जगाधरी की है व अन्य दो महिलाएं यमुनानगर की है। इसके साथ पकड़ी गई युवती एक कॉलेज स्टूडेंट बताई जा रही है।