फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने सौ ऑटो को किया इम्पाउंड

Fri, 24 Mar 2017 12:24 AM IST
yamuna nagar beuro
विज्ञापन
नदी से टेम्पो निकाले जाने के बाद आसपास जमा हो गई भीड़ - फोटो : अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले आटो चालकों के खिलाफ  ट्रैफिक पुलिस सख्त हो गई है।  गुरुवार को यातायात नियमों को ताक पर रखकर शहर में घूम रहे ऑटो चालकों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए सौ से अधिक ऑटो को इंपाउंड किया। जांच में अधिकतर ऑटो चालकों के पास न तो पूरे दस्तावेज थे और न ही पोल्यूशन की पर्ची। पुलिस द्वारा जिन ऑटो पर कार्रवाई की गई, उनके पास पुलिस वेरीफिकेशन स्टीकर भी नहीं था। जब तक ऑटो चालक ऑटो के पूरे दस्तावेज व अन्य खामियों को पूरा नहीं करते तब तक पुलिस ऑटो को नहीं छोड़ेंगी। उधर, पुलिस की इस कार्रवाई का ऑटो चालक यूनियन ने विरोध किया है।
विज्ञापन

शहर में यातायात नियमों की अवहेलना कर सड़कों पर दौड़ रहे ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ट्रैफिक एसएचओ निर्मल सिंह के नेतृत्व में कई टीमें तैयार की गई। ये टीमें शहर के मुख्य महाराणा प्रताप चौक (कमानी चौक), ट्रैफिक पार्क, कन्हैया साहिब चौक समेत अन्य जगहों पर पहुंची और ऑटो के खिलाफ अभियान चलाया। सभी चौकों पर पुलिस टीम ने एक के बाद एक कई आटो को रोककर उनकी जांच की। चालकों से उनके ऑटो के दस्तावेज दिखाने को कहा, लेकिन ज्यादातर ऑटो चालक पूरे दस्तावेज नहीं दिखा पाए। ज्यादातर के पास ना तो आरसी थी और ना ही इंश्योरेंस। वहीं अधिकतर के पास पोल्यूशन की पर्ची तक नहीं थी। इस दौरान पुलिस ने सौ से अधिक ऑटो को जब्त किया। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार जब तक ऑटो चालक पूरे दस्तावेज नहीं दिखाते तब तक उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा।
 
कार्रवाई से ऑटो चालकों में अफरा-तफरी
ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से ऑटो चालकों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए अधिकतर ऑटो कालोनियों की गलियों से निकलते दिखाई दिए। ऐसे में सवारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक एसएचओ निर्मल सिंह ने जब्त किए सभी ऑटो को ट्रैफिक थाना यमुनानगर में खड़ा करवा दिया। ट्रैफिक पार्क में ऑटो की लंबी लाइन लग गई। हालात ऐसे थे कि यहां पर ऑटो को खड़ा करने की जगह तक नहीं बची। काफी ऑटो बाहर सड़क पर खड़े करने पड़े।
विज्ञापन


नहीं मिला पुलिस वेरीफिकेशन स्टीकर
कुछ माह पूर्व ट्रैफिक पुलिस द्वारा वैरीफिकेशन के लिए ए, बी, सी व डी कोड के साथ पुलिस वेरीफिकेशन स्टीकर ऑटो पर लगाया हुआ था। कोड में आटो चालक, इसके मालिक व पंजीकरण आदि का रिकार्ड है। क्योंकि ज्यादातर चालक ऑटो पर पंजीकरण नंबर नहीं लिख कर रखते इससे चालकों को दिक्कत होती है। लेकिन कुछ माह से शहर में बिना पुलिस वेरीफिकेशन स्टीकर के काफी संख्या में ऑटो दौड़ने शुरू हो गए। पुलिस ने अधिकतर ऐसे ही ऑटो के खिलाफ कार्रवाई की। पकड़े गए सभी सौ आटो पर भी स्टीकर नहीं था।


ऑटो चालक यूनियन ने जताया विरोध
ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ऑटो यूनियन के प्रधान रमेश मांगा व अन्य चालक ट्रैफिक पार्क पहुंचे। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई पर विरोध जताया। रमेश ने कहा कि यदि पुलिस ऑॅॅटो को ऐसे ही जब्त करती रही तो लोग अपना रोजगार कैसे चला पाएंगे। इससे तो वे बेरोजगार हो जाएंगे। पुलिस को यदि कार्रवाई करनी थी तो पहले चालकों को कुछ दिन का टाइम देते। इसके बाद कार्रवाई करनी चाहिए थी।
 
यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया है। जो कई दिन तक जारी रहेगा। गुरुवार को कई चौकों पर चेकिंग की गई। जिसमें सौ से अधिक ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें इंपाउंड किया गया। जब तक चालक आटो के सभी कागजात नहीं दिखाते तब तक उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर निर्मल सिंह, एसएचओ, थाना ट्रैफिक यमुनानगर।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें