फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को जिस पिस्टल से मारी गोली, उसी से खुद को उड़ाया

Mon, 10 Apr 2017 11:57 PM IST
yamuna nagar beuro
विज्ञापन
g - फोटो : yamuna nagar
विज्ञापन
छछरौली के गांव कड़कौली में युवती को गोली मारने वाले युवक गगनदीप ने रात डेढ़ बजे खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। जिस पिस्टल से गगनदीप ने युवती को गोली मारी थी, उसी पिस्टल से उसने अपनी कनपटी पर गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते ऐसा कदम उठाया। थाना छछरौली पुलिस रात को ही घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, गोली लगने से घायल हुई युवती का उपचार पीजीआई में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


रविवार देर शाम गांव कड़कौली गुरुद्वारा से मत्था टेक घर लौट रही एक युवती पर गांव के ही गगनदीप सिंह उर्फ बिंदू ने पिस्टल से फायर किया था। जिससे उसकी गर्दन में गोली लगी थी। युवती को गोली मारने के बाद आरोपी गगनदीप गांव से फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी गगनदीप सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस उसकी तलाश में रातभर घूमती रही, परंतु उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। रात को जब गांव के सभी लोग सो गए तो गगनदीप डेढ़ बजे गुपचुप तरीके से अपने घर में आया और अपने कमरे पर चला गया।

कुछ देर बाद उसके पिता अजमेर सिंह ने धमाके की आवाज सुनी। वह तुरंत दौड़े कमरे में गए। उन्होंने देखा गगनदीप खून से लथपथ अवस्था में शव जमीन पर पड़ा था। गोली चलने की आवाज सुनते ही गांव के अन्य लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। परिजनों ने खून से लथपथ गगनदीप सिंह को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही थाना छछरौली एसएचओ राजीव मिगलानी, एएसआई नरसिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया और जगाधरी सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। सोमवार सुबह सीन आफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

 
सिर के आरपार निकली गोली
सोमवार सुबह पोस्टमार्टम से पहले मृतक गगनदीप सिंह के सिर का एक्स-रे कराया गया। वहीं सीन आफ क्राइम की टीम ने गगनदीप के शव की जांच की। गोली लगने से गगनदीप की कनपटी के परखच्चे उड़े हुए थे। वहीं सिर के दूसरी तरफ गोली निकलने का छेद बना हुआ था। जांच में भी पता चला है कि गोली सिर के आरपार हुई है।


 
गांव कड़कौली में युवती को गोली मारने के आरोपी युवक गगनदीप पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया था। गांव कड़कौली सहित उसकी आसपास के एरिया में तलाश की जा रही थी। रात करीब डेढ़ बजे उन्हें सूचना मिली थी कि गगनदीप ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। युवती को गोली मारने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। युवती की हालत गंभीर है। उसके बयानों के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

राजीव मिगलानी, एसएचओ, थाना छछरौली।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें