फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, झुलसी

Mon, 10 Apr 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
जलती हुई महिला
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत एक शख्स ने मारपीट के बाद अपनी पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। मोहल्ले के लोगों ने महिला को पूरी तरह जलने से बचा लिया और जिला अस्पताल पहुंचाया। मायके वालों की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोठी बेलनशाह में रहने वाली पिंकी के मुताबिक 15 साल पहले उसकी शादी संजय से हुई थी। तभी से संजय उसके साथ मारपीट करता रहा है। वह कई बार नशे में धुत होकर मारपीट करता है। पिटाई के कारण पिंकी के हाथ में एक बार फ्रेक्चर हो गया था और एक बार उसके सिर में गहरी चोट आई थी। रविवार रात को भी संजय नशे में धुत होकर पिंकी के साथ मारपीट कर रहा था। इस बीच पिंकी ने उससे कहा कि वह अपनी जान दे देगी। जब वह मर जाएगी तो फिर संजय किसे मारेगा। इस पर संजय ने उससे कहा कि बाद में क्यों मरेगी, मैं तुझे अभी मार देता हूं। यह कहकर वह घर में रखी मिट्टी के तेल की कैन ले आया और पिंकी पर उड़ेलने लगा। आसपास के तमाशाई लोगों की सांस रुक गई। संजय ने माचिस की तीली जलाकर पिंकी पर फेंक दी।

पिंकी के हाथ से तीली टकराई और कपड़ाें में आग लग गई। मोहल्ले के लोगों ने पिंकी को बचाने को दौड़ लगा दी। आग को जल्द बुझा लिया गया, लेकिन तब तक पिंकी के हाथ बुरी तरह झुलस चुके थे। पड़ोसियों ने हादसे के बाद पिंकी के मायके वालों को खबर की। सोमवार सुबह पिंकी के मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे और फिर पिंकी को लेकर थाने आए। यहां से उसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया। डॉक्टरों के मुताबिक पिंकी 30 फीसदी तक जल गई है। इंस्पेक्टर सदर कोतवाली सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि महिलाओं के साथ किसी भी तरह के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी के विरुद्ध जानलेेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी   की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें