डीएवी स्कूल रादौर में शुक्रवार को महात्मा हंसराज की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल परिसर में हवन-यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल रमन शर्मा के नेतृत्व में स्कूल के स्टाफ सदस्य व बच्चों ने हवन-यज्ञ में आहूति डालकर सभी के लिए सुख-शांति की कामना की।
स्टाफ सदस्यों ने महात्मा हसंराज के चित्र पर फुलमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि भेंट की। स्कूल के बच्चों ने समाजिक बुराइयों को जड़ से समाप्त करने की शपथ ली। स्कूल की अध्यापिका सुशीला जोली व धर्म शिक्षक अमित कुमार शास्त्री ने बताया कि महात्मा हंसराज का जन्म होशियारपुर, पंजाब के पास ग्राम बजवाडा में हुआ।
इन्होंने अपना प्रभु-भक्ति, कठोर परिश्रम तथा सादगी से बिताया। महात्मा हंसराज अपने गांव से तीन चार मील दूर पढ़ने पैदल जाते थे। इस कार्य में उनके भाई मुल्खराज ने भी सहायता की और अपने वेतन का आधा भाग आजीवनभर महात्मा हंसराज को देते रहे हैं। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सदस्य व बच्चे मौजूद रहे।