फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती न देने पर मां-बेटे का धारदार हथियार से काटा

Wed, 28 Sep 2016 11:48 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
y - फोटो : yamunanagar
विज्ञापन
 जगाधरी में एक बदमाश ने मंगलवार रात एक टेलर से 20 हजार रुपये की फिरौती मांगी। टेलर ने रात को ही इसकी शिकायत थाना शहर जगाधरी में दी। लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। बुधवार सुबह आरोपी ने 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती न देने पर आरोपी ने टेलर की पत्नी व 14 वर्षीय बेटे को तेजधार हथियार (पाटली) से काट डाला।
विज्ञापन


मां बेटे का तेजधार हथियार से हमला करने की वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। परिजनों का कहना है कि यदि रात को ही पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लेती तो शायद मां बेटे घायल न होते। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्जकर की जांच शुरू कर दी है।

पहले मांगी 20 हजार की फिरौती :
जड़ोदा गेट निवासी राजिंद्र कुमार टेलर का काम करता है। रोजाना की तरह मंगलवार रात को वह काम समाप्त कर घर लौटा था। राजिंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी पत्नी गुरमीत कौर व बेटे सचिन के साथ घर के अंदर बैठा हुआ था। इसी दौरान जड़ौदा गेट निवासी अरूण कुमार उनके घर पर आया। आरोपी ने आते ही उन्हें धमकाते हुए 20 हजार रुपये की फिरौती मांगी।
विज्ञापन


उसने आरोपी से कहा कि वे गरीब है, इतने पैसे कहां से लाएंगे। लेकिन आरोपी ने उनकी एक न सुनी और सुबह तक पैसे नकदी न देने पर आरोपी ने उसके बेटे को अगवा कर जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के बाद भी नहीं की पुलिस ने कार्रवाई :
टेलर राजिंद्र कुमार ने बताया आरोपी युवक द्वारा धमकाकर 20 हजार रुपये की फिरौती मांगने की घटना के बाद वह तुरंत थाना शहर जगाधरी पुलिस थाने गए। यहां उन्होंने इसकी लिखित में शिकायत दी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने उसी टाइम आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके चलते आरोपी ने फिर से उनपर हमला किया।

सुबह मांगे 50 हजार, न देने पर मां-बेटे को काटा :
बुधवार सुबह करीब नौ बजे टेलर राजिंद्र घर से किसी काम के लिए जड़ौदा गेट पर गए। टेलर के जाते ही आरोपी अरूण हाथ में पाटली लेकर उनके घर पर पहुंचा। उस समय टेलर की पत्नी गुरमीत कौर घर के बाहर झाडू लगा रही थी। अब आरोपी ने उनसे 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी। न देने पर आरोपी ने सबसे पहले गुरमीत कौर पर पाटली से दो-तीन वार किए।

शोर सुनकर घर के अंदर से उसका 14 वर्षीय बेटा सचिन बाहर आया तो आरोपी ने उसपर भी हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान गुरमीत कौर की बाजू और सचिन के हाथ की उंगली पर गंभीर चोटें लगी।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात :
आरोपी द्वारा मां बेटे पर पाटली से हमला करने की पूरी वारदात पड़ोसी के घर के बाहर लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दिखाया गया कि सुबह नौ बजकर आठ मिनट 20 सैकेंड़ पर आरोपी युवक हाथ में पाटली लेकर आता है। उस समय महिला गुरमीत कौर घर के बाहर झाडू लगा रही होती है। आरोपी देख महिला संभलने का प्रयास करती है। लेकिन आरोपी एक के बाद दो-तीन वार करता है। इसके बाद महिला का बेटा घर के अंदर से दरवाजे पर आता है। कुछ बहसबाजी होती है। इसी दौरान आरोपी उसपर भी पाटली से हमला करता है। लेकिन इस दौरान आसपास कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचता। बहसबाजी करते हुए आरोपी नौ बजकर नौ मिनट 28 सैकेंड पर वापस चला जाता है।

आरोपी पर पहले भी फिरौती के कई केस :
राजिंद्र के अनुसार आरोपी अरूण का काम लोगों का डरा धमकाकर फिरौती मांगना है। इससे पहले भी आरोपी ने करीब तीन-चार माह पूर्व जगाधरी निवासी मंगल से फिरौती मांगी थी। जिसका केस पुलिस द्वारा दर्ज किया हुआ है। यहीं नहीं उससे पहले भी आरोपी पर कई मामले चल रहे है।

फिरौती और मारपीट करने का केस दर्ज, गिरफ्तार
जड़ौदा गेट पर युवक द्वारा फिरौती मांगने व मां बेटे पर हमला करने की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे थे। सीसीटीवी फुटेज में खंगाली गई। मामले में राजिंद्र कुमार की शिकायत पर आरोपी अरूण के खिलाफ फिरौती मांगने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया गया है। देर शाम गुप्त सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

-एसआई विजय कुमार, जांच अधिकारी, थाना शहर जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें