फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहला फुसला कर बच्ची को किया अगवा

Wed, 28 Sep 2016 11:50 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी स्थित गंगा नगर कालोनी में एक युवक 11 वर्षीय लड़की को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। वहीं जिले में दो अन्य स्थानों से एक व्यक्ति व युवक संदिग्ध हाल में लापता हो गए। पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गंगा नगर कालोनी जगाधरी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था।

इस दौरान घर पर उसकी 11 वर्षीय लड़की अकेली थी। जब वह काम खत्म करके वापस आए तो घर से उसकी लड़की गायब थी। उसने अपनी लड़की की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उसे मालूम हुआ कि उसकी लड़की को गांव बहादुरपुर निवासी शकील बहला फुसला कर अपने साथ अगवा करके ले गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


उधर, दशमेश कालोनी निवासी दर्पण कालड़ा ने बताया कि उसका पिता अशोक दो सितंबर को किसी काम से बाहर गया था। मगर वापस नहीं लौटा। उसने आरोप लगाया कि उसके पिता का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव कैल निवासी संजू ने बताया कि उसका भाई बिट्टूू संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें