फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की जमीन पर चला पीला पंजा

Wed, 07 Dec 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
जेसीबी मशीन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग ने भूड़कलां नहर के पास बनी अवैध दुकानों को जेसीबी मशीनों द्वारा तोड़ दिया गया। मौके पर तहसीलदार छछरौली और खिजराबाद पुलिस अपने दल बल सहित मौजूद रही। भूड़कलां में सिंचाई विभाग की जमीन पर ग्रामीणों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं। ग्रामीणों व विभाग की ओर से पिछले कई साल से कोर्ट में केस भी चल रहा था, जिसमें ग्रामीण केस हार गए थे। इसके बाद दोबारा अपील करने पर भी ग्रामीण कोर्ट केस हार गए थे। इसके बाद विभाग की ओर से सभी को नोटिस दिए गए, लेकिन ग्रामीणों ने अवैध रूप से बनाई गई दुकानें नहीं हटाई। बुधवार को डीसी के आदेश पर सिंचाई विभाग ने उसकी जमीन पर बनी चार अवैध दुकानों को जेसीबी से तुड़वाया।  किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मौके पर खिजराबाद पुलिस दल बल सहित मौजूद रही।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें