फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके पर ताला जड़ महिलाओं ने हल्ला बोला

Sat, 13 May 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
विज्ञापन
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
विज्ञापन
यमुनानगर/रादौर। जिले में अलग-अलग जगहों पर खोले जा रहे शराब ठेकों को लेकर लोग विरोध जता रहे हैं। इसी तरह गांव छोटाबांस के वार्ड नंबर एक में बकाना रोड पर शराब ठेका खोलने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को दर्जनों महिलाओं सहित ग्रामीणों ने गांव के पूर्व सरपंच और जिला परिषद् सदस्य रिंकू वालिया के नेतृत्व में शराब के ठेके पर ताला लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पाकर पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे थाना रादौर प्रभारी ज्ञान सिंह गुर्जर ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण किसी भी सूरत में क्षेत्र में ठेका न खुलने देने पर अड़ गए। देर शाम तक शराब के ठेके पर लगा ताला नहीं खुल पाया।
विज्ञापन

गांव छोटाबांस के पूर्व सरपंच दलीप सिंह रिंकू, ब्लॉक समिति सदस्य संदीप कुमार, ऋषिपाल, शिव कौर, रीना  रानी, अशोक कुमार, मुकेश कौर, बलजीत कौर, मोहित ने कहा कि गुरुवार को गांव छोटाबांस में महेंद्र सिंह के डेरे के पास शराब का ठेका खोला गया था। गांव के लोग शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में हैं और किसी भी कीमत पर यहां ठेका नहीं खुलने देंगे। इसी को लेकर शुक्रवार को दर्जनों महिलाओं समेत ग्रामीणों द्वारा शराब ठेके पर ताला जड़कर प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया गया। उनकी मांग है कि ठेके को रिहायशी क्षेत्र से दूर ले जाया जाए।

पास में है स्कूल
ग्रामीणों ने कहा कि यदि यहां शराब का ठेका खुलता है तो माहौल पूरी तरह बिगड़ जाएगा। चूंकि ठेका रिहायशी क्षेत्र में है और इसके पास ही एक स्कूल भी है। जहां रोज सैकड़ों छात्र-छात्राओं का आना-जाना रहता है। ऐसे में पास में शराब ठेका होने से बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि गांव छोटाबांस में शराब के ठेके हर हाल में बंद कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है फिलहाल मामले को लेकर बातचीत चल रही है।
ज्ञान सिंह गुर्जर, प्रभारी, थाना रादौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें