फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यव्यापी हड़ताल ,दो दिसंबर को प्रदेशभर में बसों का होगा चक्का जाम

Thu, 17 Nov 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार द्वारा राज्य परिवहन विभाग की अनदेखी करने एवं कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं का समाधान न करने के खिलाफ रोडवेज कर्मचारी दो दिसंबर को प्रदेश भर में बसों का चक्का जाम करके राज्यव्यापी हड़ताल करेंगे। हड़ताल की तैयारी को लेकर जन जागरण अभियान के तहत हरियाणा रोडवेज वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी का राज्य स्तरीय जत्था प्रदेश भर के डिपूओं का दौरा करते हुए बुधवार को यमुनानगर डिपो में पहुंचने पर रोडवेज कर्मचारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया व सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ज्वाइंट एक्शन कमेटी के वरिष्ठ सदस्य हरिनारायण शर्मा, दलबीर किरमारा व बाबूलाल यादव ने कहा कि जनसेवा का सबसे प्रमुख विभाग हरियाणा राज्य परिवहन की ओर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। कर्मचारियों व बसों की भारी कमी के कारण ग्रामीण जनता व छात्र छात्राएं परिवहन की सुविधा के लिए भटक रहे है। वहीं रोडवेज कर्मचारी अनेक ज्वलंत समस्याओं से जूझ रहे है। उन्होंने कहा कि बीती दो अगस्त को चंडीगढ़ में परिवहन मंत्री के साथ बातचीत में परिवहन विभाग के निजीकरण की नीति रद्द करने, रोडवेज बेड़े में हर साल एक हजार नई बसे शामिल करने, रोडवेज वर्कशॉप कर्मियों, चालकों व परिचालकों की नियमित भर्ती शुरू करने, वर्ष 2003 से 2014 तक भर्ती हुए 8200 चालक परिचालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का मानकर सभी लाभ देने, कर्मशाला कर्मियों को तकनीकी स्केल सभी डिपूओं में समान रूप से लागू करने सहित कई मांगों को एक माह के अंदर लागू करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अभी तक इन मांगों को लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि समय रहने समस्याओं का समाधान नहीं निकाला गया तो रोडवेज कर्मचारी 24 नवंबर को सभी डिपो पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद दो दिसंबर को प्रदेशभर में बसों का चक्का जाम करेंगे। मौके पर रविंद्र सिंह, नरेंद्र बक्शी, भवानी दत्त, आजाद गिल, सतेंद्र कुमार, दलजीत राणा, रमेश सैणी, बलदेव सिंह, कंवलजीत जोशी, महेंद्र पाल, मनिंद्र सिंह, नेत्रपाल, कुलजिंद्र सिंह, रघुबीर सिंह, मनोज कुमार, देवेंद्र सिंह, मनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें