फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: खैर तस्करों ने बैरिकेड तोड़ पुलिस और वन कर्मियों को कुचलने का किया प्रयास, 19 पर केस दर्ज

Wed, 03 Aug 2022 02:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर/प्रतापनगर (हरियाणा)

सार

बनियावाला के नजदीक की घटना है। आरएफओ की शिकायत पर 19 खैर तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कियाग गया है। तस्कर कलेसर जंगल से करीब पांच लाख की खैर की लकड़ी लेकर जा रहे थे। पुलिस ने मुजाफत कलां के पास सड़क किनारे से खैर की लकड़ी से भरा ट्रक बरामद किया।
विज्ञापन
वन विभाग द्वारा पकड़ा गया खैर की लकड़ी से भरा ट्रक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में खैर तस्करों ने बनियावाला के नजदीक नाका लगाकर जांच कर रहे प्रतापनगर थाना पुलिस और वन विभाग के कर्मियों को ट्रक और पिकअप से कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने कलसिया रेंज के आरएफओ दिनेश कुमार की शिकायत पर 19 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, खैर चोरी करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, भारतीय वन अधिनियम 1927 व वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


कलसिया रेंज के आरएफओ दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कुछ खैर तस्कर कलेसर जंगल से खैर की लकड़ी चोरी का ट्रक में भरकर मार्केट ले जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम में शामिल वन दरोगा अनुज कुमार, वन दरोगा योगेश कुमार ने प्रतापनगर थाना के पुलिसकर्मी कुलदीप सिंह और जसबीर सिंह की मदद से गांव बनियावाला के समीप नाकाबंदी कर जांच शुरू की।

इस दौरान आधी रात को कांसली की ओर से एक बाइक आती नजर आई। बाइक चला रहे नगली निवासी हासिम साथ बैठे चिक्कन निवासी नसीम और जाटावाला निवासी रिजवान टीम को चकमा देकर बाइक लेकर फरार हो गए। इसके तुरंत बाद एक स्विफ्ट कार गांव की तरफ से आती दिखाई दी। टीम ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर कार को रोकने का इशारा किया।
विज्ञापन


वनरक्षक देवव्रत ने बताया कि कार चला रहे आलमगीर व उसके साथ बैठे चिक्कन निवासी कासिम, इकराम, जहांगीर व जाटोंवाला निवासी मनीष उनकी टीम को चकमा देकर कार समेत फरार हो गए। उसके तुरंत बाद एक महिंद्रा पिकअप आई। वनरक्षक ने बताया कि जाटोंवाला निवासी शहजाद पिकअप को तेजी से चलाते हुए उनकी ओर आया। पिकअप में चुहड़पुर मंगल सिंह निवासी इस्लाम, कांसली निवासी माजिद सवार थे।

आरोप है कि इस दौरान महिंद्रा पिकअप के ड्राइवर ने नाके पर तैनात कर्मचारियों को कुचलने का प्रयास किया और गाड़ी लेकर फरार हो गया। उसके तुरंत बाद खैर की लकड़ी से भरा ट्रक आया। ट्रक ड्राइवर ने तेज गति से ट्रक को चलाते हुए नाके पर लगाए बैरिकेड को तोड़ते हुए वहां तैनात कर्मचारियों को कुचलने का प्रयास किया।

कर्मचारियों ने साइड में छलांग लगाकर जान बचाई। उस समय ट्रक में नगली निवासी कासिम, कांसली निवासी राशिद और जाटोंवाला निवासी तालिब सवार थे। टीम ने ट्रक का पीछा कर घेरेबंदी की। इसके बाद सुबह ट्रक मुजाफत कलां के करीब सड़क किनारे खड़ा मिला। टीम ने खैर से भरे ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक में 298 पीस खैर की लकड़ी मिली, जिनकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये है।

पुलिस ने दिनेश की शिकायत पर आरोपी चिक्कन निवासी नसीम, आलमगीर, कामिल, इकराम, जहांगीर, असलम, जाटोंवाला  निवासी रिजवान, मुनीर, शहजाद, तालिब, कांसली निवासी मजीद, राशिद, जाबिर, कांसली निवासी नूरहुसैन, वसीम, हाशिम, नगली निवासी हसीम, तासिम, चुहड़पुर मंगल सिंह निवासी इस्लाम के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि आरोपी खैर तस्करों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें