जिले में चोरों का आतंक जारी है। पुलिस की तमाम कोशिशों की बावजूद रोजाना चोरी की वारदातें हो रहीं है। चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर चार सूने घरों के ताले तोड़कर लगभग दो लाख रुपये के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं अन्य स्थान पर राइस मिल से हजारों रुपयेे का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने सभी मामलों की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव किशनपुरा निवासी मनोज ने खिजराबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी काम से घर पर ताला लगाकर बाहर गए थे। गुरुवार को वहां से घर वापस पहुंचे। घर का गेट खोलकर जब वह अंदर गए तो उन्होंने देखा कि कमरों के दरवाजों पर लगे ताले टूटे हुए पड़े थे। जब वह कमरे के भीतर गए तो उन्होंने देखा कि अलमारी खुली पड़ी हुई थी। उसके अंदर रखे कपड़े व अन्य सामान कमरे में बिखरा पड़ा था। अलमारी के अंदर रखे सोने व चांदी के गहने व अन्य सामान गायब था। जांच करने पर उसने बताया कि चोरों ने घर से आभूषण व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। जिसकी कीमत करीब एक लाख पांच हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने घटना स्थल का जायजा दिया। जांच के बाद पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, जैन हवेली कालोनी बुड़िया निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह किसी काम से घर को ताला लगाकर बाहर गया था। चोरों ने घर के ताले तोड़कर 70 हजार रुपये के सोने व चांदी के गहने व सामान चोरी कर लिया।
चोरी का पता चलते ही उसने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
वहीं, विश्वकर्मा कालोनी निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गया था। काम समाप्त करने के पश्चात जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर के ताले टूटे हुए है और घर का सारा सामान इधर उधर बिखरा हुआ है। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने घर से सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये है।
इसी प्रकार चोरों ने आजाद नगर निवासी वीना रानी के घर के ताले तोड़कर आठ हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। वारदात के समय वीना अपने रिश्तेदारी में गई हुई थी। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद अज्ञात पर केस दर्जकर लिया है।
जिले में चोरों का आतंक जारी है। पुलिस की तमाम कोशिशों की बावजूद रोजाना चोरी की वारदातें हो रहीं है। चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर चार सूने घरों के ताले तोड़कर लगभग दो लाख रुपये के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं अन्य स्थान पर राइस मिल से हजारों रुपयेे का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने सभी मामलों की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव किशनपुरा निवासी मनोज ने खिजराबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी काम से घर पर ताला लगाकर बाहर गए थे। गुरुवार को वहां से घर वापस पहुंचे। घर का गेट खोलकर जब वह अंदर गए तो उन्होंने देखा कि कमरों के दरवाजों पर लगे ताले टूटे हुए पड़े थे। जब वह कमरे के भीतर गए तो उन्होंने देखा कि अलमारी खुली पड़ी हुई थी। उसके अंदर रखे कपड़े व अन्य सामान कमरे में बिखरा पड़ा था। अलमारी के अंदर रखे सोने व चांदी के गहने व अन्य सामान गायब था। जांच करने पर उसने बताया कि चोरों ने घर से आभूषण व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। जिसकी कीमत करीब एक लाख पांच हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने घटना स्थल का जायजा दिया। जांच के बाद पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, जैन हवेली कालोनी बुड़िया निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह किसी काम से घर को ताला लगाकर बाहर गया था। चोरों ने घर के ताले तोड़कर 70 हजार रुपये के सोने व चांदी के गहने व सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता चलते ही उसने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
वहीं, विश्वकर्मा कालोनी निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गया था। काम समाप्त करने के पश्चात जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर के ताले टूटे हुए है और घर का सारा सामान इधर उधर बिखरा हुआ है। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने घर से सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये है।
इसी प्रकार चोरों ने आजाद नगर निवासी वीना रानी के घर के ताले तोड़कर आठ हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। वारदात के समय वीना अपने रिश्तेदारी में गई हुई थी। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद अज्ञात पर केस दर्जकर लिया है।
बॉक्स
-चोरों ने राइस मिल से हजारों का सामान उड़ाया :
गांव गंदापुरा निवासी अनिल ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव में राइस मिल खोला हुआ है। 14 सितंबर को वह काम समाप्त कर राइस मिल का ताला लगाकर घर आ गया था। सुबह जब वह राइस मिल पर पहुंचा तो गेट का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर उसने बताया कि वहां से इनवर्टर की दो बैटरियां, तीन जनरेटर ट्रांसफार्मर जिनकी कीमत 25 हजार रुपये है चोरी कर ली। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।