फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाशहर का सरपंच निलंबित, डीसी ने जारी किए आदेश

Thu, 12 Jan 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपराधिक मामले मेें संलिप्त पाए जाने के आरोप में बिलासपुर खंड के गांव नवाशहर के सरपंच सोमनाथ को निलंबित कर दिया गया है। जिसकी प्रतिलिपि ब्लॉक ऑफिसर व सरपंच को भेज दी गई। जिसमें निर्देश दिए गए हैं कि अब पंचायत की किसी भी गतिविधि में  भाग न ले और पंचायत का सारा रिकार्ड जमा करवा दें। यह कार्रवाई डीसी यमुनानगर डा. एसएस फुलिया के आदेश पर की गई है। फिलहाल ग्राम पंचायत में सरपंच की जिम्मेदारी अभी का पद रिक्त हो गया है।
विज्ञापन

बीती 29 सितंबर 2016 माह में गांव के सरपंच सोमनाथ को जिला अंबाला के नारायाणगढ़ से नशीली दवा, चूरापोस्त व एमटीपी किट के साथ गिरफ्तार किया गया था। नारायणगढ़ पुलिस ने सरपंच के खिलाफ 30 सितंबर 2016 को मुकद्दमा भी दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। गांव के ही पंच गुरदास और पंच सुनीता ने सरपंच के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज व उसके जेल जाने की लिखित शिकायत जिला प्रशासन दी थी। जिसमें सरपंच को हटाने की मांग भी की गई थी। बीडीपीओ की ओर से 28 अक्टूबर 2016 को इसकी आरंभिक जांच रिपोर्ट डीसी को भेजी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि सरपंच 29 सितंबर से जेल में बंद है। जिला प्रशासन द्वारा बीती 16 दिसंबर 2016 को सरपंच सोमनाथ को हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 51 के तहत कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया था। जिसका जवाब सरपंच ने अपने वकील के माध्यम से दिया। जिसमें  वकील ने इन आरोपों को खंडन किया और दावा किया कि जल्द ही सोम नाथ को कोर्ट से जमानत मिल जाएगी। उनकी जमानत अर्जी न्यायालय में विचाराधीन है। जिससे भी साबित हुआ कि  आरोपी सरपंच जेल में हैं। सोमनाथ के जेल में बंद होने पर जिला यमुनानगर डीसी डा. एसएस फुलिया ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 51 के तहत सोमनाथ का सरपंच पद से निलंबित कर दिया। उन्होंने माना कि उपरोक्त आरोपों के कारण सोमनाथ का सरपंच पद पर बने रहना जनहित में नहीं है। साथ ही निर्देश दिए कि वह भविष्य में पंचायत की किसी भी कार्यवाही में भाग नही ले सकेगा। पंचायत का जो भी रिकार्ड उसके कब्जे में है वह तुरंत बहुमत वाले पंच को सौंप दें।
उधर, बीडीपीओ राकेश संधु ने सरपंच के निलंबन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नवा शहर के सरपंच सोम नाथ को निलंबित कर दिया गया। जल्द ही गांव के पंचों की एक बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें बहुमत वाले पंच को पूरा रिकार्ड सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें