मंडा माजरा में एक युवक ने अपनी मां के साथ मारपीट की। मां का आरोप है कि इस दौरान उसके बेटे ने उसके कानों से सोने की बालियां भी झपट ली। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मां की शिकायत पर उसके आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुंडा माजरा निवासी लीला देवी ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा जितेंद्र उसके कहने से बाहर है। बुधवार को उसने अपने बेटे को समझाया तो वह अपना आपा खो बैठा। इस दौरान उसने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसने मारपीट के दौरान उसके कानों में पड़ी सोने की बालियां भी छीन ली। जिनकी कीमत करीब 15 हजार रुपये है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके बेटे के खिलाफ मारपीट व छीना झपटी का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।