फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में दो कैदियों से मिले मोबाइल व सिम कार्ड

Sat, 18 Jun 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला जेल में चेकिंग के दौरान दो कैदियों के पास से मोबाइल व सिम कार्ड बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।  डीएसपी जेल विवेक सांगवान ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अन्य जेल कर्मचारियों के साथ कैदियों की नियमित जांच कर रहे थे। इस दौरान जब वह जेल में बंद कैदी गुरदीप व राहुल की जांच करने लगे तो उनके पास से मोबाइल व सिम कार्ड बरामद हुए। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें