यमुननगर। जगाधरी वर्कशॉप रोड स्थित मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ चोरों हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफर कर गए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। थापर कॉलोनी के रजत जैन ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी जगाधरी वर्कशॉप रोड पर विश्वास मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है। 16 जून की रात को वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो शटर के ताले टूटे थे और अंदर सब सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया कि दुकान में करीब 26 हजार रुपये का सामान नहीं है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।