फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त का मोबाइल पड़ा महंगा, भाई के साले की ली जान

Wed, 05 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
जेल में माेबाइल - फोटो : Desk
विज्ञापन
 मोबाइल के बंटवारे को लेकर हुए झगड़े में जीजा के भाई ने युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात रणजीतपुर बस स्टैंड के समीप सोमवार देर शाम की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

बिहार के लालापुर निवासी वजीर (26) अपने जीजा बिहार के बलथरी निवासी भगवान राम के साथ पंजाब के सरहिंद में रहता था। वहां पर जीजा का भाई विनोद भी रहता था। भगवान राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते वर्ष से धान के सीजन के समय वह रणजीत पुर स्थित अनाज मंडी के समीप रह कर मंडी में मजदूरी का कार्य अपना गुजर बसर कर रहे थे।
करीब एक साल पहले पंजाब में काम करते समय दोनों को सड़क के समीप एक मोबाइल मिला था। इस पर दोनों की सहमति बनी थी कि दोनों उसे बराबर हिस्सों में बांट लेंगे। दो दिन पूर्व विनोद अपने गांव किसी काम से गया था। वह दो दिन बाद लौटा तो उसने वजीर से उस मोबाइल के बारे में पूछा। साथ ही अपना हिस्सा देने के बात कही। इस बात को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौच और झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

विनोद ने गुस्से में आकर वजीर का गला दबा दिया। इससे वह बेसुध होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत उपचार के लिए डाक्टर के पास ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और सीन आफ क्राइम की टीम ने घटना स्थल का दौरा कर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने विनोद कुमार के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

चौकी रणजीतपुर प्रभारी जगबीर ने बताया कि झगड़ा मोबाइल को लेकर हुआ था। जिसमें वजीर की गला दबाने से मौत हो गई है आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें