20 दिनों से जारी जाट आंदोलन के तहत रविवार को जाट समुदाय के लोगों ने जगाधरी अनाज मंडी में धरनास्थल पर बलिदान दिवस मनाया। इस दौरान हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद गत वर्ष जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा में मारे गए सभी 31 लोगों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मिक शांति की कामना की।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव सुमेर सिंह गहलोत मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने व समुदाय के लोगों ने जाट आरक्षण के दौरान गत वर्ष हिंसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस सुमेर सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी बात नहीं मानी तो प्रदेश में धरने तेज होंगे, जो रणनीति बनाई हैं, उनके अनुसार काम करेंगे।