गांव लाल छप्पर के पास गुमथला-जठलाना मार्ग पर घने कोहरे के कारण एक ट्रक सड़क किनारे स्थित एक मकान के बाहर बनी फूंस की छान में घुस गया। गनीमत रही कि ट्रक जब छान में घुसा उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक चालक आबिद ने बताया कि वह गुरूवार की सुबह यमुनानगर से करनाल जा रहा था। जब वह गांव लालछप्पर के पास पहुंचा तो कोहरा अधिक होने के कारण उसका ट्रक एक मकान के बाहर बनी फूंस की छान में घुस गया। लेकिन समय रहते उसने ट्रक पर नियंत्रण कर लिया और ट्रक मकान तक नहीं पहुंचा।