फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में फायरिंग किशोर हुआ घायल

Fri, 13 Jan 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर  में मोहल्ला चिम्मन में मामूली विवाद में एक पक्ष की ओर से हुई फायरिंग में किशोर घायल हो गया। घायल को सीएचसी स्याऊ से बिजनौर रेफर कर दिया गया है। फायरिंग से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।मोहल्ला चिम्मन में मोहल्ले का संजय का करीब 16 वर्षीय पुत्र विकास खड़ा था। किसी बात को लेकर एक व्यक्ति से  गालीगलौज हो गई। इस पर आरोपी ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया, जिसमें विकास के छर्रे लग गए । कोतवाली निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि फायरिंग के बारे में जानकारी कराई जा रही है। आरोपी को तमंचे के साथ हिरासत में ले लिया है। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें