फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म: चीज दिलाने के बहाने ले गया पार्क, रातभर तलाश करते रहे परिजन, सुबह मिली तो सुनाई आपबीती

Tue, 09 May 2023 01:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। जांच अधिकारी मुकेश कुमारी का कहना है कि आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में दुकान पर सामान लेने गई 11 वर्षीय बच्ची को चीज दिलाने के बहाने युवक अपने साथ सिटी सेंटर पार्क में ले गया। वहां आरोपी युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के लापता होने पर परिजन रात भर उसे तलाशते रहे। सुबह बच्ची मिली तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। सदर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। यहां वह अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है और फैक्टरी में काम करती है। छह मई की देर शाम करीब आठ बजे उसकी 11 वर्षीय बेटी दुकान से सामान लेने गई थी। काफी देर बाद घर लौट कर नहीं आई। इस पर उसने दुकान के आसपास और कॉलोनी में तलाश की। बेटी का कोई सुराग नहीं लगा। वह उसकी रातभर तलाश करते रहे।

महिला ने बताया कि तलाश के दौरान सुबह उसकी बच्ची उन्हें शादीपुर एचडीएफसी बैंक के पास मिली। जब उसकी बच्ची ने उसे बताया कि जब वह दुकान पर आ रही थी तो रास्ते में शादीपुर में किराये पर रहने वाला असम का संतोष साहनी उसे चीज दिलवाने के बहाने अपने साथ सिटी सेंटर पार्क में ले गया। वहां आरोपी ने पार्क में ही उसके साथ गलत काम किया। किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। जांच अधिकारी मुकेश कुमारी का कहना है कि आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें