फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्ण जाति केलोगों ने दलित दुल्हे को घोड़ी से उतारा

Wed, 12 Oct 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
aw
विज्ञापन
 कहकर घोड़ी से उतार दिया कि घोड़ी पर चढ़ने का अधिकार सिर्फ उनका है, दलितों का नहीं। इतना ही नहीं आरोपियों ने उनके परिजनों से मारपीट की और डीजे वाले वाहन का शीशा तोड़ दिया। इस मामले में गांव में दोनों पक्षों के बीच बुधवार को पंचायत बुलाई गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कनालसी निवासी पाला राम के बेटे कर्मचंद की शादी थी और सोमवार रात घुड़चढ़ी का आयोजन किया गया। दूल्हे की मां लीला ने बताया कि घुड़चढ़ी के दौरान उन्होंने चार जगह माथा टेक लिया था। पांचवी जगह गोगामाड़ी पर जाना था। घुड़चढ़ी सवर्ण जाति के एक परिवार के घर के आगे से निकली तो कुछ लोगों ने उन्हें यह कहकर रोक लिया कि घोड़ी पर चढ़ने का अधिकार सिर्फ उनका है। इतना कहते ही आरोपियों ने दुल्हे को घोड़ी से नीचे उतार दिया। इससे विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने डीजे वाले वाहन का शीशा तोड़ दिया और परिजनों पर हमला कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम के जरिये पुलिस को दी।
शराब पीकर कर रहे थे शोर शराबा
 पूर्व सरपंच मेघ सिंह, राजकुमार आदि ने बताया कि दलित जाति के लोग रात 11 बजे शराब पीकर डीजे पर शोर-शराबा कर रहे थे। जब वह घर से बाहर आए तो देखा कि दलित जाति के लोग आपस में लड़ रहे थे। उन्हें समझाकर वहां से रवाना किया। इसके बाद रात साढ़े 11 बजे पाला राम के परिवार के लोग उनके घर आए और हमला कर दिया।
विज्ञापन

पंचायत में होगा निर्णय
महिला सरपंच मंजू के पति राजकुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की मंगलवार सुबह पंचायत के लिए बुलाया गया था। लेकिन बारात के कारण दलित पक्ष नहीं पहुंच पाया। अब यह मामला बुधवार को पंचायत में रखा जाएगा। किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा। पंचायत के बाद लिए गए निर्णय की जानकारी  पुलिस को दी जाएगी।

 कनालसी में घुड़चढ़ी रोकने की सूचना आई थी। इस पर वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। सरपंच पंचायत के माध्यम से मामले का सुलझाने की बात कह रहे है। मंगलवार शाम तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर हरदीपेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना बुड़िया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें