फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: गैंगस्टर वेंकट गर्ग गुर्गा गैंग के बदमाश ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश, पुल से गिरकर घायल

Tue, 07 Oct 2025 02:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एंजेसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

बरवाला निवासी आदित्य को शहजादपुर से गिरफ्तार किया गया। एएसआई अरुण ने बताया कि आरोपी को अन्य सहयोगियों से पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसने अचानक उल्टी का बहाना बनाया।
विज्ञापन
आरोपी को अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर में पुलिस ने गैंगस्टर वेंकट गर्ग गुर्गा गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार किया, जो भागने के प्रयास में पुल से गिरकर घायल हो गया। यह आरोपी 13 सितंबर को साढौरा में इमीग्रेशन एजेंट नीरज के घर पर फायरिंग करने वाले गिरोह का हिस्सा था। सीआईए-2 की टीम ने आरोपी को शहजादपुर से दबोचा, लेकिन पूछताछ के दौरान उसने उल्टी का बहाना बनाकर भागने की कोशिश की, जिसके चलते वह पुल से गिर पड़ा।

विज्ञापन




13 सितंबर की रात को गुर्गा गैंग के दो बदमाशों ने साढौरा के कच्चा किला क्षेत्र में इमीग्रेशन एजेंट नीरज के निवास पर फायरिंग की थी। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने जांच के दौरान एक आरोपी साहिल (बरवाला निवासी) को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे आरोपी की तलाश में सीआईए-2 की टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर बरवाला निवासी आदित्य को शहजादपुर से गिरफ्तार किया गया। एएसआई अरुण ने बताया कि आरोपी को अन्य सहयोगियों से पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसने अचानक उल्टी का बहाना बनाया। पुल से उतरकर भागने के चक्कर में आदित्य फिसल गया और नीचे गिर पड़ा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सीआईए-2 की टीम ने तुरंत उसे मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें